शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में आयी जबरदस्त तेजी, 39,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

लगातार तीन दिन गिरने के बाद बुधवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली।

आज दोपहर पौने 2 बजे तक बाजार में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं थी, मगर इसके बाद दोनों सूचकांक लगातार ऊपर बढ़ते रहे। जानकारों के अनुसार अमेरिकी शेयर बाजार से मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सहारा मिला। इस बीच वाहन को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए, जिनमें आईटी, ऊर्जा, बैंक, धातु, फार्मा, इन्फ्रा और एफएमसीजी में सर्वाधिक मजबूती आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,564.88 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह करीब 108 अंकों की वृद्धि के साथ 38,672.63 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 39,095.35 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 489.80 अंक या 1.27% की मजबूती के साथ 39,054.68 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,575.95 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,601.50 पर खुल कर 150.20 अंक या 1.30% की वृद्धि के साथ 11,726.15 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,740.85 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 42 शेयरों में मजबूती और 08 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 23 शेयरों में बढ़ोतरी और 08 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक में 3.40%, ओएनजीसी में 2.90%, इंडसइंड बैंक में 2.75%, यस बैंक में 2.71%, भारती एयरटेल में 2.62% और एचडीएफसी में 2.23% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 3.33%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.60%, कोल इंडिया में 0.49%, पावर ग्रिड में 0.42%, मारुति सुजुकी में 0.26% और ऐक्सिस बैंक में 0.07% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,256 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,244 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 154 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.43% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.42% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.37% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.79% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख