शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा शेयरों में बिकवाली के कारण आयी अमेरिकी बाजार में गिरावट

बुधवार को ऊर्जा शेयरों में हुई बिकवाली की वजह से अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

इससे पिछले सत्र में नैस्डैक और एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए थे। जानकारों के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, अमेजन और इंटेल के नतीजों की घोषणा से पहले निवेशक भी कारोबार करने से कतराते दिखे।
वहीं ईरान के तेल आयातकों पर अमेरिका के सख्त होने से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 59.34 अंक या 0.22% की कमजोरी के साथ 26,597.05 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 18.80 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 8,102.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.43 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 2,927.25 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.08% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 74.57 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!