शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में बाजार में हल्की खरीदारी

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में बाजार में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।

वहीं कल बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की कमजोरी के साथ 70 पर खुला है।
बुधवार को ऊर्जा शेयरों में गिरावट से अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी। वहीं जर्मनी की राजधानी म्यूनिख में स्थित आईएफओ इंस्टीट्यूट के मुताबिक मार्च में कारोबारी क्लाइमेट सूचकांक 99.7 अंक से 99.2 अंक तक गिर गया। इससे जर्मन व्यापार मनोबल में गिरावट आयी और डॉलर के मुकाबले यूरो 22 महीनों के निचले स्तर तक गिरा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,054.68 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 39,101.78 पर खुल कर 9.20 बजे 47.10 अंक या 0.12% की मजबूती के साथ 39,101.78 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,726.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,735.70 पर खुल कर 5.15 अंक या 0.04% की वृद्धि के साथ 11,731.30 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.23% की बढ़ोतरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.22% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.34% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.38% की बढ़ोतरी है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 28 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 17 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!