शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में गिरावट, नैस्डैक कंपोजिट में आयी मजबूती

गुरुवार को औद्योगिक शेयरों के कमजोर प्रदर्शन से अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में गिरावट दर्ज की गयी।

औद्योगिक सेक्टर में कल 1.99% की कमजोरी देखने को मिली। जानकारों के अनुसार वैश्विक विकास में मंदी की चिंता ने फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट में तेजी पर ब्रेक लगा दिया।
कल अमेजन ने बाजार बंद होने के बाद पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे घोषित किये, जो अनुमान से बेहतर रहे। हालाँकि इसकी दूसरी तिमाही की आमदनी का अनुमान काफी हद तक उम्मीदों से कम रहा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 134.97 अंक या 0.51% की कमजोरी के साथ 26,462.08 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 16.66 अंक या 0.21% की बढ़ोतरी के साथ 8,118.68 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.08 अंक या 0.04% की गिरावट के साथ 2,926.17 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.30% की गिरावट के साथ 74.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!