शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में बिकवाली, 152 टूटा निक्केई

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार आज आने वाले आँकड़ों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बाकी विकसित देशों से बेहतर प्रदर्शन करने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे अमेरिकी डॉलर यूरो के मुकाबले 2 वर्षों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया है। वहीं यूरोपीय सेंट्रल बैंक के उपाध्यक्ष लुइस डी गुइंडोस ने गुरुवार को यूरो क्षेत्र में मुद्रास्फीति को बढ़ावा देने के लिए जरूरत पड़ने पर अधिक धन-मुद्रण का रास्ता खोल दिया।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 152.34 अंक या 0.68% की कमजोरी के साथ 22,155.24 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 71.97 अंक या 0.24% की मजबूती के साथ 29,621.77 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.51% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.02% की मामूली वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.34% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.86% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!