शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मई सीरीज के पहले दिन बाजार में बढ़त, निफ्टी 11,750 के ऊपर हुआ बंद

कारोबारी सप्ताह के आखरी और मई के सीरीज के पहले दिन शुक्रवार को बाजार में तेजी दर्ज की गयी।

बाजार में बहुत अधिक तेजी नहीं थी, मगर पौने 2 बजे के बाद शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ी। वाहन को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों में मजबूती देखने को मिली, जिनमें सर्वाधिक खरीदारी धातु, बैंक, ऊर्जा, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में हुई। आज निफ्टी फार्मा 5 महीनों के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ, जबकि स्मॉल और मिडकैप शेयरों में मंदी देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,730.86 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह करीब 135 अंकों की वृद्धि के साथ 38,865.83 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 39,103.16 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 336.47 अंक या 0.87% की मजबूती के साथ 39,067.33 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,641.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,683.75 पर खुल कर 112.85 अंक या 0.97% की वृद्धि के साथ 11,754.65 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,762.90 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 33 शेयरों में मजबूती और 16 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि इसका 1 शेयर सपाट बंद हुआ। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 18 शेयरों में बढ़ोतरी और 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील में 6.67%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.05%, ऐक्सिस बैंक में 2.61%, टीसीएस में 2.13%, एसबीआई में 1.96% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.23% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 2.84%, बजाज ऑटो में 1.21%, मारुति सुजुकी में 1.03%, भारती एयरटेल में 1.02%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.94% और वेदांत में 0.70% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,086 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,437 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 153 शेयर सपाट रहे।
हालाँकि प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.44% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.17% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.26% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.11% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख