शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत आर्थिक आँकड़ों से मिला अमेरिकी बाजार को सहारा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आश्चर्यजनक रूप से मजबूत आँकड़ों से एसऐंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। अमेरिकी बाजार को अमेजन और वॉल्ट डिजनी के बेहतर नतीजों से भी सहारा मिला।
समाप्त हुए सप्ताह में एसऐंडपी और नैस्डैक में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। एसऐंडपी 1.2% और नैस्डैक 1.86% ऊपर चढ़ा, जबकि डॉव जोंस में 0.06% की मामूली गिरावट दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 81.25 अंक या 0.31% की बढ़ोतरी के साथ 26,543.33 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 27.71 अंक या 0.34% की बढ़ोतरी के साथ 8,146.40 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.71 अंक या 0.47% की मजबूती के साथ 2,939.88 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 3.05% की भारी गिरावट के साथ 72.15 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!