शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सप्ताह की मिली-जुली शुरुआत, हैंग-सेंग 130 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति देखने को मिल रही है।

अमेरिका में पहली तिमाही की आर्थिक वृद्धि से एसऐंडपी 500 इंडेक्स के रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँचने का एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ा है। हालाँकि जानकारों का मानना है कि निवेशकों की नजर इस हफ्ते होने वाली फेडरल रि़जर्व की बैठक और चीन के फैक्ट्री आँकड़ों पर है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 48.85 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 22,258.73 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 130.86 अंक या 0.44% की मजबूती के साथ 29,735.87 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.10% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.90% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.65% की मजबूती है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!