शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च में उपभोक्ता खर्च बढ़ने से अमेरिकी बाजार में हल्की वृद्धि

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

मार्च में उपभोक्ता व्यय में बढ़ोतरी और मुद्रास्फीति आँकड़ों के नरम रहने से कल अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। एसऐंडपी में इस साल 17% की बढ़ोतरी हुई है। 2019 में अमेरिकी शेयर बाजार को चीन के साथ संभावित व्यापार समाधान, फेडरल रिजर्व के नरम रुख और कंपनियों के शानदार नतीजों से सहारा मिला है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 11.06 अंक या 0.04% की बढ़ोतरी के साथ 26,554.39 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 15.45 अंक या 0.19% की बढ़ोतरी के साथ 8,161.85 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.15 अंक या 0.11% की मजबूती के साथ 2,943.03 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.15% की गिरावट के साथ 72.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!