शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, हैंग-सेंग में 137 अंकों की मजबूती

अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

हालाँकि आज जापान का निक्केई (Nikkei) और चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) बंद हैं। बता दें कि चीन के बाजार में सोमवार को कारोबार शुरू होगा, जबकि जापानी बाजार मंगलवार को खुलेगा।
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कोई बदलाव न किये जाने से कल अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व से दरों में कटौती करने की माँग की थी।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 137.70 अंक या 0.46% की मजबूती के साथ 29,836.81 पर चल रहा है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.40% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.22% की वृद्धि है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!