शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बावजूद बाजार में मजबूती

वैश्विक नकारात्मक रुझानों के बीच कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है।

आईटी शेयरों में हो रही बिकवाली के बीच एयरटेल, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और यस बैंक शेयर बाजार को सहारा दे रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,981.43 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 39,009.55 पर खुल कर पौने 11 बजे के करीब 161.68 अंक या 0.41% की मजबूती के साथ 39,143.11 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,724.75 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,722.60 पर खुल कर 34.40 अंक या 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 11,759.15 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में गिरावट दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.20% की कमजोरी है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सपाट स्थिति में है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.19% की कमजोरी के साथ ही निफ्टी स्मॉल 100 सपाट है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 32 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 25 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख