शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उम्मीद से बेहतर रोजगार आँकड़ों से चढ़ा अमेरिकी बाजार

अप्रैल के उम्मीद से बेहतर रोजगार आँकड़ों से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार अमेरिकी बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

कल नैस्डैक कंपोजिट रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जबकि एसऐंडपी 500 मामूली अंतर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने से चूक गया। ताजा आँकड़ों के अनुसार अमेरिका में अप्रैल में 2.63 लाख लोगों को रोजगार मिला, जबकि जानकारों ने 2.17 लाख का ही अनुमान लगाया था।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 197.16 अंक या 0.75% की बढ़ोतरी के साथ 26,504.95 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 127.22 अंक या 1.58% की तेजी के साथ 8,164.00 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 28.12 अंक या 0.96% की मजबूती के साथ 2,945.64 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.14% की वृद्धि के साथ 70.85 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!