शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, हैंग-सेंग 1,087 अंक लुढ़का

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता अचानक बिगड़ने से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों के साथ ही कच्चे तेल में गिरावट आयी है, जबकि सुरक्षित प्रतिभूति होने के कारण जापानी येन मजबूत हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि चीन के साथ व्यापार वार्ता बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रही है। ट्रम्प ने शुक्रवार से चीन के 200 अरब डॉलर के समानों पर 25% शुल्क लगाने का भी ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि "शीघ्र ही" 325 अरब डॉलर के और चीनी सामानों पर भी 25% शुल्क लगाया जायेगा।
आज जापान का निक्केई (Nikkei) बंद है। भारतीय समय के अनुसार करीब 8.38 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 1,087.17 अंक या 3.61% की कमजोरी के साथ 28,994.38 पर चल रहा है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 3.28% की गिरावट दिखा रहा है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.74% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.80% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 06 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!