शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प की चीन के सामनों पर शुल्क लगाने की धमकी से अमेरिकी बाजार में कमजोरी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन के सामानों पर शुल्क बढ़ाने की धमकी से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

हालाँकि स्वास्थय शेयरों में हुई खरीदारी से प्रमुख सूचकांकों ने निचले स्तर से वापसी की। रविवार को ट्रम्प ने कहा कि 200 अरब डॉलर मूल्य के चीनी सामान पर टैरिफ 10% बढ़ कर से 25% हो जायेगा। ट्रम्प ने चीन के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति को भी धीमा कहा। उन्होंने "शीघ्र ही" 325 अरब डॉलर के और चीनी सामानों पर भी 25% शुल्क लगाने की बात कही है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 66.47 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 26,438.48 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40.70 अंक या 0.50% की कमजोरी के साथ 8,123.29 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.17 अंक या 0.45% की गिरावट के साथ 2,932.47 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.55% की गिरावट के साथ 71.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!