शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ व्यापार तनाव बढ़ने से गिरा अमेरिकी बाजार

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से वैश्विक विकास को लेकर चिंता बढ़ गयी है।

इससे निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों से बाहर निकल रहे हैं, जिसका असर कल अमेरिकी बाजार पर भी देखने को मिला। मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में जबरदस्त बिकवाली हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के 200 अरब डॉलर के सामानों पर शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है।
कल डॉव जोंस में इस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी दैनिक प्रतिशत गिरावट दर्ज की, जबकि एसऐंडपी 500 और नैस्डैक ने अपनी तीसरी सबसे बड़ी प्रतिशत गिरावट दर्ज की।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 473.39 अंक या 1.79% की गिरावट के साथ 25,965.09 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 159.53 अंक या 1.96% की कमजोरी के साथ 7,963.76 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 48.42 अंक या 1.65% की गिरावट के साथ 2,932.47 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.95% की गिरावट के साथ 69.88 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!