शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से एशियाई बाजारों में बिकवाली

जानकारों के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों की बिकवाली कर रहे हैं।

इसी कारण आज एशियाई बाजारों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिल रही है। इससे पहले कल व्यापार तनाव के कारण अमेरिकी बाजार भी गिरा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के 200 अरब डॉलर के सामानों पर शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार करार की संभावना बेहद कम होती दिख रही है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 339.46 अंक या 1.55% की कमजोरी के साथ 21,584.26 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 160.10 अंक या 0.55% की गिरावट के साथ 29,202.92 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.19% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.83% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा केवल दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.11% की वृद्धि है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.50% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!