शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में बिकवाली, 11,450 के नीचे फिसला निफ्टी

बुधवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है और निफ्टी 11,450 के नीचे फिसल गया है।

शुरुआती कारोबार में सभी सूचकांक लाल निशान में हैं, जिनमें धातु, एफएमसीजी, वाहन, बैंक, ऊर्जा, फार्मा और आईटी में सबसे अधिक कमजोरी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के 200 अरब डॉलर के सामानों पर शुल्क बढ़ाने की घोषणा से दोनों देशों के बीच व्यापार करार की संभावना बेहद कम हो गयी है। इसका वैश्विक बाजारों पर बुरा असर पड़ रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,276.63 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 38,244.18 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 171.88 अंक या 0.45% की कमजोरी के साथ 38,104.75 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,497.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,478.70 पर खुल कर 52.40 अंक या 0.46% की गिरावट के साथ 11,445.50 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.21% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.21% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.31% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 14 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 07 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!