शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव, लगातार तीसरे दिन एसऐंडपी 500 में गिरावट

अमेरिकी-चीन व्यापार वार्ता के नवीनतम घटनाक्रम को लेकर निवेशकों में सतर्कता है, जिसके कारण बुधवार को अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव आया।

अमेरिका द्वारा 200 अरब डॉलर सामानों पर शुल्क बढ़ाये जाने की घोषणा के बाद चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि अगर अमेरिका शुल्क में वृद्धि करता है तो चीन भी पलटवार करेगा।
जानकार मानते हैं कि व्यापार वार्ता को लेकर मिली-जुली स्थिति के कारण अमेरिकी शेयर बाजार की तेजी में रुकावट आयी है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 2.24 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,967.33 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20.43 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 7,943.32 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.63 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 2,879.42 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.70% की वृद्धि के साथ 70.37 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!