शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार सातवें कारोबारी सत्र में टूटे सेंसेक्स, निफ्टी

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें कारोबारी सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुआ।

साथ ही लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में नहीं आ सके। बाजार नकारात्मक वैश्विक रुझानों के साथ ही धातु, इन्फ्रा, ऊर्जा फार्मा और बैंक शेयरों में हुई बिकवाली तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के कारण दबाव में रहा।
अमेरिका और चीन में चल रहे व्यापार तनाव और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,789.13 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह हल्की कमजोरी के साथ 37,747.91 पर खुला और अंत तक हरे निशान में नहीं आ सका। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 37,405.40 अंकों के निचले स्तर तक गिरा। आखिर में यह 230.22 अंक या 0.61% की गिरावट के साथ 37,558.91 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,359.45 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,322.40 पर खुल कर 57.65 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 11,301.80 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 11,255.05 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 23 शेयरों में मजबूती और 27 ही शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 10 शेयरों में बढ़ोतरी और 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 5.94%, बजाज फाइनेंस में 1.64%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.17%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.87%, टीसीएस में 0.75% और बजाज ऑटो में 0.70% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.14%, कोल इंडिया में 2.53%, एनटीपीसी में 2.33%, एशियन पेंट्स में 2.29%, भारती एयरटेल में 1.64% और वेदांत में 1.29% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,065 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,404 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 154 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.19% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.38% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.09% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.47% की कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख