शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ महत्वपूर्ण व्यापार वार्ता से पहले टूटा अमेरिकी बाजार

चीन के साथ महत्वपूर्ण व्यापार वार्ता से पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट आयी।

हालाँकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस सप्ताह चीन के साथ करार की संभावना जताये जाने के बाद बाजार सूचकांकों ने निचले स्तरों से वापसी की। खबर है कि दोनों देशों के वार्ताकार गुरुवार को शाम 5 बजे मिलेंगे और वे शुक्रवार तक बातचीत जारी रखेंगे।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 138.97 अंक की कमजोरी के साथ 25,828.36 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32.73 अंक या 0.41% की कमजोरी के साथ 7,910.59 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.7 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 2,870.72 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 70.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!