शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से एशियाई बाजारों में तेजी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

आज अमेरिका और चीन के बीच अहम व्यापार वार्ता शुरू होने जा रही है। इससे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन के साथ व्यापार करार होने की उम्मीद जतायी है, जिसका एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 143.59 अंक या 0.67% की मजबूती के साथ 21,545.72 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 315.51 अंक या 1.11% की बढ़ोतरी के साथ 28,626.58 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.84% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.58% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा केवल दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.46% की तेजी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.50% की बढ़ोतरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!