शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हल्की वृद्धि, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को शुरुआती सत्र में बाजार में हल्की बढ़त दिख रही है।

मगर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे की कमजोरी के साथ 70.05 रुपये पर खुला। आईटी और एफएमसीजी सेक्टर में हल्की नरमी है, जबकि धातु, फार्मा, ऑटो और बैंक में हल्की वृद्धि देखी गयी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,558.91 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,632.36 पर खुल कर 9.50 बजे के करीब 37.93 अंक या 0.10% की मजबूती के साथ 37,596.84 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,301.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,314.15 पर खुल कर 1.70 अंक की मामूली बढ़त के साथ 11,303.50 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी मामूली बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.02% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.12% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.14% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 18 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 11 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!