शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ सकारात्मक व्यापार वार्ता से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिका और चीन के प्रमुख वार्ताकारों के व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत दिये, जिसका बाजार पर अच्छा असर पड़ा। लेकिन ट्रम्प प्रशासन के 200 अरब डॉलर के चीनी सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाने से दोनों देशों के बीच उच्च तनाव बरकरार रहने के कारण कल समाप्त हुआ कारोबारी सप्ताह एसऐंडपी 500 और नैस्डैक के लिए 2019 का सबसे खराब सप्ताह रहा।
पिछले सप्ताह में डॉव जोंस में 2.1%, एसऐंडपी 2.2% और नैस्डैक में 3% की गिरावट आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 114.01 अंक या 0.44% की मजबूती के साथ 25,942.37 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6.35 अंक या 0.08% की वृद्धि के साथ 7,916.94 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.68 अंक या 0.37% की बढ़ोतरी के साथ 2,881.40 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.33% की वृद्धि के साथ 70.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!