शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सप्ताह की कमजोर शुरुआत, 239 अंक टूटा हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में ककमजोरी देखने को मिल रही है।

दरअसल अमेरिका और चीन अपने बढ़ते व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुँच पायेंगे या नहीं, इस पर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। जानकारों के अनुसार इसी कारण निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों से निकल रहे हैं। रविवार को अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता में गतिरोध में दिखायी दिया, क्योंकि वाशिंगटन ने चीनी कानून में ठोस बदलाव के वादे की माँग की है, जबकि बीजिंग ने कहा कि वे अपने हितों को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी नियम को नहीं मानेगा।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 107.21 अंक या 0.50% की कमजोरी के साथ 21,237.71 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 239.14 अंक या 0.84% की मजबूती के साथ 28,550.24 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.92% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.14% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा केवल दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.08% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.09% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!