शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉलर के मुकाबले फिसला रुपया, बाजार में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती सत्र में शेयर बाजार दबाव में है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे कमजोरी के साथ 70.14 पर खुला। रुपये में कमजोरी के अलावा एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझान भी शेयर बाजार गिरावट का कारण है।
अमेरिका और चीन अपने बढ़ते व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुँच पायेंगे या नहीं, इस पर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। जानकारों के अनुसार इसी कारण निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों से निकल रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,462.99 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,491.30 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 28.31 अंक या 0.08% की हल्की मजबूती के साथ 37,491.30 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,278.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,258.70 पर खुल कर 7.75 अंक या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 11,271.15 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.31% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.45% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 19 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 12 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख