शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के जवाबी शुल्क की घोषणा से लुढ़का अमेरिकी बाजार

चीन ने अमेरिकी सामानों पर जवाबी आयात शुल्क की घोषणा करके वाशिंगटन को चुनौती दी है।

चीन की इस घोषणा से कारोबार सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। जानकारों का मानना है कि दोनो देशों के बीच व्यापार युद्ध के कारण निवेशक इक्विटी बाजार बाहर निकल रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन को जवाबी कार्रवाई न करने की चेतावनी के बावजूद बीजिंग ने 60 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों पर शुल्क लगाने का लगाने का ऐलान किया है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 617.38 अंक या 2.38% की तीखी गिरावट के साथ 25,324.99 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 269.91 अंक या 3.41% गिर कर 7,647.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 69.53 अंक या 2.41% की कमजोरी के साथ 2,811.87 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.56% की गिरावट के साथ 70.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!