शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से एशियाई बाजार फिसले

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने का एशियाई बाजारों पर काफी नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

चीन ने 60 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों पर जवाबी आयात शुल्क की घोषणा की है। चीन की इस घोषणा से अमेरिकी बाजार में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली। जानकारों का मानना है कि दोनो देशों के बीच व्यापार युद्ध के कारण निवेशक शेयर बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 154.36 अंक या 0.73% की कमजोरी के साथ 21,036.92 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 381.80 अंक या 1.34% की गिरावट के साथ 28,168.44 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.28% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.97% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा केवल दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.27% की वृद्धि है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.33% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 14 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!