शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ व्यापार तनाव में आयी नरमी से चढ़ा अमेरिकी बाजार

चीन के साथ व्यापार तनाव में आयी नरमी से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के साथ व्यापार युद्ध को 'हल्की तकरार' बताया। साथ ही उन्होंने चीन के साथ चल रही बातचीत को अच्छा बताया। ट्रम्प के इस बयान से निवेशकों में चिंता कम हुई, जिसका असर अमेरिकी बाजार पर दिखा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 207.06 अंक या 0.82% की मजबूती के साथ 25,532.05 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 87.47 अंक या 1.14% बढ़ोतरी के साथ 7,734.49 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.54 अंक या 0.80% की बढ़त के साथ 2,834.41 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.42% की वृद्धि के साथ 71.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!