शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, हैंग-सेंग 201 अंक ऊपर

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव में आयी कमी से बुधवार को एशियाई बाजारों को सहारा मिलता दिख रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के साथ व्यापार युद्ध को 'हल्की तकरार' कहा और चीन के साथ चल रही बातचीत को अच्छा बताया। हालाँकि जानकारों के अनुसार अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का आर्थिक प्रभाव चिंता का विषय बना हुआ है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 15.99 अंक या 0.08% की कमजोरी के साथ 21,051.24 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 201.92 अंक या 0.72% की बढ़ोतरी के साथ 28,323.94 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.04% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) सपाट स्थिति में है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.56% की वृद्धि है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.81% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!