शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प के कारों और कलपुर्जों पर शुल्क टालने की खबर से चढ़ा अमेरिकी बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आयातित कारों और कलपुर्जों पर शुल्क लगाने में देरी करने की खबर से बुधवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

जानकारों मानना है कि आर्थिक आँकड़ों में गिरावट के बाद ट्रम्प के इस बयान से मंदी की चिंता कम हुई है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार उपभोक्ताओं द्वारा अपने खर्च पर अंकुश लगाने के कारण अप्रैल में अप्रत्याशित रूप से खुदरा बिक्री में गिरावट आयी।
कल अमेरिकी बाजार को तकनीकी शेयरों से सहारा मिला, जिससे बाजार में लगातार दूसरे दिन मजबूती आयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 115.97 अंक या 0.45% की मजबूती के साथ 25,648.02 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 87.65 अंक या 1.13% बढ़ोतरी के साथ 7,822.15 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 16.55 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 2,850.96 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.74% की वृद्धि के साथ 71.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!