शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, निक्केई 132 अंक कमजोर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आयातित कारों और कलपुर्जों पर शुल्क टाल दिया है, जिसके बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

ट्रम्प से फैसले से व्यापार तनाव को लेकर निवेशकों की चिंता कम हुई है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 132.95 अंक या 0.63% की कमजोरी के साथ 21,055.61 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 65.60 अंक या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 28,334.31 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.22% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) सपाट स्थिति में है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.45% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की मामूली वृद्धि दिख रही है। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!