शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट, व्यापार तनाव का संकट बरकरार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के अलावा अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी देखने को मिली।

बेहतर आर्थिक आँकड़ों के बावजूद चीन के साथ चल रहे व्यापारिक तनाव का संकट बाजार पर बरकरार है। मई में उपभोक्ता सेंटीमेंट 15 सालों के उच्च स्तर 102.4 पर पहुँच गया है, जबकि अर्थशास्त्रियों ने 97.1 का अनुमान लगाया था।
इस बीच चीनी सामानों के आयात पर शुल्क बढ़ाने के बाद चीन की सरकारी मीडिया ने बीजिंग में ट्रम्प प्रशासन के साथ बातचीत को फिर से शुरू करने में थोड़ी रुचि का संकेत दिया। चीनी मीडिया के अनुसार दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक गतिरोध नुकसानदेह हो सकता है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 98.68 अंक या 0.38% की गिरावट के साथ 25,764.00 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 81.76 अंक या 1.04% कमजोरी के साथ 7,816.28 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 16.79 अंक या 0.58% की कमजोरी के साथ 2,859.53 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.57% की गिरावट के साथ 72.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 18 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!