शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, हैंग-सेंग 188 अंक नीचे

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है।

जानकारों के मुताबिक अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध का संकट बरकरार है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 57.75 अंक या 0.27% की मजबूती के साथ 21,307.84 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 188.05 अंक या 0.67% की कमजोरी के साथ 27,758.41 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.44% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.77% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.53% की मजबूती है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.36% की वृद्धि दिखा रहा है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के संघीय चुनावों में वामपंथी लेबर पार्टी को पछाड़ते हुए सेंटर-राइट लिबरल नेशनल कोएलिशन की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई बाजार में 1.4% की तेजी है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!