शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ नये व्यापार विवाद के कारण अमेरिकी बाजार

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

जानकारों के मुताबिक चीन के साथ उपजे नये व्यापार विवाद का निवेशकों पर नकारात्मक असर पड़ा है। कल खबर आयी कि ट्रम्प प्रशासन चीन की वीडियो कैमरा फर्म हिकविजन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। साथ ही न्यूयॉर्क में क्लीयरस्टीड एडवाइजर्स के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक जिम एवैड के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वह नहीं हो रहा है जो दो महीने पहले हुआ था।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 100.72 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 7,750.84 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 34.88 अंक या 0.45% कमजोरी के साथ 7,750.84 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.09 अंक या 0.28% की कमजोरी के साथ 2,856.27 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.68% की गिरावट के साथ 70.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!