शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन व्यापार विवाद के कारण फिर एशियाई बाजारों में गिरावट

अमेरिकी बाजार में कल आयी गिरावट के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

वजह एक ही है, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद। जानकारों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच उपजे नये व्यापार विवाद का निवेशकों पर नकारात्मक असर पड़ा है। ताजा खबर आयी है कि ट्रम्प प्रशासन चीन की वीडियो कैमरा फर्म हिकविजन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। इससे पहले अमेरिका ने जैसे-तेसे चीन की हुआवेई को कुछ वक्त तक अपनी वस्तुएँ खरीदने की रियायत दी है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 175.50 अंक या 0.82% की कमजोरी के साथ 21,107.87 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 293.81 अंक या 1.06% की गिरावट के साथ 27,412.13 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.47% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.45% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.11% की गिरावट है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 1.43% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!