शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक विकास दर को लेकर बढ़ी चिंता से गिरा अमेरिकी बाजार

अमेरिका-चीन व्यापार विवाद के बीच फिर से वैश्विक विकास दर को लेकर बढ़ी चिंता से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

इसके अलावा व्यापार चिंता को बढ़ाते हुए बीजिंग ने कहा कि पिछले सप्ताह अमेरिका द्वारा हुआवेई टेक्नोलॉजी को ब्लैकलिस्ट किये जाने के बाद व्यापार वार्ता के लिए वाशिंगटन को अपने "गलत कदम" को ठीक करने की आवश्यकता है।
कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट से ऊर्जा शेयरों में कमजोरी से भी अमेरिकी बाजार प्रभावित हुआ।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 286.14 अंक या 1.11% की गिरावट के साथ 25,490.47 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 122.55 अंक या 1.58% कमजोरी के साथ 7,628.28 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 34.03 अंक या 1.19% की कमजोरी के साथ 2,822.24 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.77% की गिरावट के साथ 67.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!