शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गहराते व्यापार विवाद से 4 महीनों के निचले स्तर पर फिसले एशियाई बाजार

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ रहे विवाद के बीच कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजार 4 महीनों के निचले स्तर तक गिर गये।

हालाँकि कुछ बाजारों में निचले स्तरों से वापसी हुई है। जानकारों के अनुसार दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच विवाद गहराने से निवेशक सुरक्षित चीजों में निवेश कर रहे हैं।
गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हुआवेई टेक्नोलॉजीज के खिलाफ वाशिंगटन की शिकायतों को अमेरिकी-चीन व्यापार समझौते के ढाँचे के भीतर हल किया जा सकता है। मगर उसी बयान में उन्होंने चीनी दूरसंचार दिग्गज को "बहुत खतरनाक" भी बताया।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 146.67 अंक या 0.69% की कमजोरी के साथ 21,004.47 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 60.26 अंक या 0.22% की बढ़ोतरी के साथ 27,327.39 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.32% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.09% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.91% की गिरावट है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.16% की वृद्धि दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!