शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जबरदस्त उछाल, 623 अंक चढ़ा सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली।

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलने के बाद आज बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। जानकारों के अनुसार केंद्र में मोदी सरकार का मजबूती के साथ वापस आना बाजार को बहुत पसंद आया है।
आज जिन सेक्टरों में निवेशकों ने सर्वाधिक खरीदारी की, उनमें पीएसयू बैंक, वाहन, धातु और इन्फ्रा शामिल हैं। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी 37 पैसे मजबूत हुआ, जिसका बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,811.39 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,076.28 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,476.97 अंकों के शिखर तक चढ़ा। आखिर में यह 623.33 अंक या 1.61% की बढ़ोतरी के साथ 39,434.72 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,657.05 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,748.00 पर खुल कर 187.05 अंक या 1.60% की वृद्धि के साथ 11,844.10 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,859.00 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 45 शेयरों में मजबूती और 05 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 27 शेयरों में बढ़ोतरी और 04 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक में 5.09%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 4.60%, भारती एयरटेल में 4.42%, वेदांत में 4.20%, टाटा मोटर्स में 4.09% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 3.82% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से एनटीपीसी में 0.54%, एचसीएल टेक में 0.46%, टीसीएस में 0.20% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.10% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,834 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 689 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 157 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.01% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 2.42% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 2.20% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 2.67% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख