शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती, मगर सप्ताह में हुई गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों मजबूती के साथ बंद हुए।

हालाँकि चीन के साथ चल रहे व्यापार विवाद के कारण सप्ताह में अमेरिकी बाजार कमजोर हुआ। बता दें कि डॉव जोंस में लगातार पाँचवे सप्ताह में गिरावट आयी, जो 2011 के बाद सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट है। वहीं नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 में भी लगातार तीसरे कारोबारी सप्ताह कमजोरी आयी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार दोपहर को कहा था कि चीन के साथ चल रहा व्यापार युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है। इसी से कल अमेरिकी बाजार को सहारा मिला।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 95.22 अंक या 0.37% की बढ़ोतरी के साथ 25,585.69 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 8.72 अंक या 0.11% वृद्धि के साथ 7,637.01 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.82 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 2,826.06 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.35% की बढ़ोतरी के साथ 68.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!