शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन दबाव में हैं एशियाई बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजार दबाव में दिख रहे हैं।

अधिकतर एशियाई बाजार सूचकांक लाल निशान में हैं। खबर है कि यूरोपीय संसद के चुनावों में 28-देशों के समूह में राजनीतिक विखंडन मिलने की संभावना दिख रही है। रविवार को समाप्त हुए चुनावों के अनुमानों में दो सबसे बड़े केंद्रवादी समूहों, यूरोपीय पीपुल्स पार्टी और सोशलिस्ट ऐंड डेमोक्रेट, को अब नये 751 सीटों वाली यूरोपीय संसद में बहुमत नहीं मिलने की संभावना है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.20 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 64.58 अंक या 0.31% की बढ़ोतरी के साथ 21,181.80 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 139.07 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 27,214.86 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.18% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.31% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.07% की हल्की वृद्धि है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.11% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!