शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूरोपीय बाजारों में मजबूती से एशियाई बाजारों को सहारा

चुनावों के बाद यूरोपीय बाजारों में आयी मजबूती से मंगलवार को एशियाई बाजारों को सहारा मिलता दिख रहा है।

यूरोपीय संसद के लिए हुए चुनावों में यूरोपीय संघ के समर्थक दलों ने सत्ता पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखी है। जानकारों का मानना है यूरोस्पेक्टिक और संघ विरोधी पार्टियों ने उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं जीतीं, मगर उनका प्रभाव काफी बढ़ गया है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 89.88 अंक या 0.42% की बढ़ोतरी के साथ 21,272.46 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 82.87 अंक या 0.30% की वृद्धि के साथ 27,370.96 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.63% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.42% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में बेहद मामूली कमजोरी है। (शेयर मंथन, 28 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!