शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार तनाव पर ट्रम्प के नये बयान से गिरा अमेरिकी बाजार

चीन के साथ चल रहे व्यापार युद्ध पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नये बयान से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वे अभी चीन के साथ सौदा करने के लिए तैयार नहीं है। हालाँकि उन्होंने भविष्य में एक समझौते पर पहुँचने की उम्मीद जतायी है। बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रहे व्यापार युद्ध से वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंता बनी हुई है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 237.92 अंक या 0.93% की कमजोरी के साथ 25,347.77 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.65 अंक या 0.39% गिरावट के साथ 7,607.35 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.67 अंक या 0.84% की कमजोरी के साथ 2,802.39 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.03% की बढ़ोतरी के साथ 70.42 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख