शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट के कारण फिसले एशियाई बाजार

बुधवार को अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है।

अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार विवाद और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में गिरावट से निवेशक सुरक्षित प्रतिभूतियों का रुख कर रहे हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 178.46 अंक या 0.85% की कमजोरी के साथ 20,824.91 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 191.82 अंक या 0.70% की गिरावट के साथ 27,043.89 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.93% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.68% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.21% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.51% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 30 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!