शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जबरदस्त तेजी, 11,900 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

गुरुवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिससे निफ्टी 11,900 के ऊपर बंद हुआ।

आज इन्फ्रा, आईटी, पीएसयू बैंक और ऊर्जा शेयरों ने बाजार को सहारा दिया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,502.05 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,580.28 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,911.92 अंकों के निचले स्तर तक गिरा। आखिर में यह 329.92 अंक या 0.84% की मजबूती के साथ 39,831.97 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,861.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,865.30 पर खुल कर 84.80 अंक या 0.71% की मजबूती के साथ 11,945.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का उच्च स्तर 11,968.55 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 32 शेयरों में मजबूती और 18 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 20 शेयरों में बढ़ोतरी और 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एनटीपीसी में 3.44%, भारती एयरटेल में 2.33%, बजाज फाइनेंस में 2.07%, टीसीएस में 1.91%, यस बैंक में 1.88% और एचडीएफसी में 1.81% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से सन फार्मा में 2.39%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.61%, इंडसइंड बैंक में 1.35%, वेदांत में 1.12%, ओएनजीसी में 1.11% और टाटा स्टील में 0.85% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 30 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख