शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार तनाव पर बयानबाजी से सीमित रही अमेरिकी बाजार में बढ़त

व्यापार तनाव पर बयानबाजी से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में सीमित बढ़त दर्ज की गयी।

एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन के साथ व्यापार अच्छी चल रही हैं। मगर वहीं एक वरिष्ठ चीनी राजनयिक ने कहा कि व्यापार विवाद को भड़काना "खुला आर्थिक आतंकवाद" है। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी का संकट गहराया हुआ है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 43.47 अंक या 0.17% की बढ़ोतरी के साथ 25,169.88 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20.40 अंक या 0.27% वृद्धि के साथ 7,567.72 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.84 अंक या 0.21% की वृद्धि के साथ 2,788.86 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 3.86% की गिरावट के साथ 66.87 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!