शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिछले सप्ताह इन शेयरों में दर्ज की गयी जबरदस्त तेजी

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में लगातार तीसरे हफ्ते मजबूती दर्ज की गयी।

सप्ताह में सेंसेक्स में 0.7% और निफ्टी 0.6% ऊपर चढ़ा। वहीं आईटी सेक्टर 1%, और ऊर्जा सेक्टर 0.2% मजबूत हुआ। हालाँकि कुछ शेयरों में काफी जोरदार तेजी देखने को मिली। कंट्री कॉन्डोस (Country Condo's) में सर्वाधिक 90.67% की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) में 57.58%, डायनामिक केबल्स (Dynamic Cables) में 53.00%, श्री केशव सीमेंट्स (Shri Keshav Cements) में 49.85%, एसटीएल ग्लोबल (STL Global ) में 42.59%, रेवाठी इक्विपमेंट (Revathi Equipment) में 42.00%, रेजोनेंस स्पेशियलिटी (Resonance Speciality) में 41.51%, डीआईएल (DIL) में 40.22%, माइंडटेक (Mindteck) में 35.65%, श्री बजरंग (Shri Bajrang) में 32.19%, अक्षरकेम (AksharChem) में 32.07%, रेफनोल रेजीन्स (Refnol Resins) 31.82% और पूना दाल (Poona Dal) में 31.70% की वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!