शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट बरकरार, 177 अंक टूटा हैंग-सेंग

एशियाई बाजारों में बिकवाली का सिलसिला बना हुआ है, जिससे मंगलवार को भी प्रमुख सूचकांक दबाव में हैं।

अमेरिकी बाजार में कल आयी गिरावट का भी एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। जानकारों के मुताबिक निवेशकों की नजर ऑस्ट्रेलिया और भारत के केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति बैठकों पर है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 85.86 अंक या 0.42% की कमजोरी के साथ 20,325.02 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 177.83 अंक या 0.66% की गिरावट के साथ 26,716.03 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.04% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.19% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.20% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.52% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!