शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने के बाद दबाव में बाजार

सोमवार को रिकॉर्ड स्तरों पर बंद होने के बाद मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।

हालाँकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी 11 पैसे की मजबूती के साथ 69.15 पर खुला है। मगर इन्फ्रा और फार्मा को छोड़ कर बाकी सूचकांकों में गिरावट दिख रही है।
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए थे।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 40,267.62 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 40,196.00 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 27.82 अंक या 0.07% की कमजोरी के साथ 40,239.80 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 12,088.55 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 12,052.65 पर खुल कर 8.80 अंक या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 12,079.75 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.42% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.69% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.52% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 30 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 18 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख