शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दरों में कटौती की उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कमजोर निजी नौकरी आँकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गयी है।

दरों में कटौती की उम्मीद से बुधवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी। साथ ही अमेरिका और मेक्सिको के मेक्सिकी सामानों पर वाशिंगटन की तरफ से लगाये गये शुल्क को टालने के लिए एक समझौते पर पहुँचने की उम्मीद बढ़ी है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 207.39 अंक या 0.82% की वृद्धि के साथ 25,539.57 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 48.35 अंक या 0.64% बढ़ोतरी के साथ 7,575.48 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.88 अंक या 0.82% की मजबूती के साथ 2,826.15 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.21% की तीखी गिरावट के साथ 60.63 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!