शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका के मेक्सिको पर लगाये गये शुल्क के बीच एशियाई बाजार सतर्क

जानकारों के मुताबिक अमेरिका के मेक्सिको पर लगाये गये शुल्क के बीच निवेशकों में वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर चिंता है।

इसी कारण एशियाई बाजारों में स्थिरता है और निवेशक काफी सतर्क हैं। अमेरिकी और मेक्सिकन अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद प्रगति के खराब संकेतों के कारण और नकारात्मक माहौल बना है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 56.36 अंक या 0.27% की बढ़ोतरी के साथ 20,832.46 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 40.48 अंक या 0.15% की वृद्धि के साथ 26,935.92 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.52% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.06% की मामूली गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की मजबूती और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.46% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 06 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!